
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले मे भारतीय सुरक्षाबलो ने दो आतंकवादियों को किया ढेर
चंडीगढ,9 जनवरी (विश्ववार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सुरक्षाबलो ने भारी हथियारों से लैस दो आतंकवादियों को मार गिराया और घुसपैठ की उनकी कोशिश नाकाम कर दी। यह जानकारी रक्षा प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने बताया कि शाम बालाकोट सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया और व्यापक तलाशी अभियान अब भी जारी है। इससे पहले 29 दिसंबर को सेना ने कृष्णाघाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश विफल कर दी थी।























