
जोशीमठ भू धंसाव मामले को लेकर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक
चंडीगढ, 8 जनवरी (विश्ववार्ता): इस वकत की बडी खबर सामने आ रही है कि जोशीमठ भू धंसाव मामले पर पीएम मोदी ने हाई लेवल बैठक बुला ली है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा करेंगे। इस बैठक में कैबिनेट सचिव, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के सदस्य भी शामिल होंगे। इनके अलावा जोशीमठ जिला प्रशासन के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक से जुड़ेंगे।























