
चंडीगढ़, 7 जनवरी (विश्व वार्ता) मान कैबिनेट में एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। पटियाला ग्रामीण से विधायक डॉ. बलबीर सिंह ने आज राजभवन में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलाई। राजभवन में उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा भी मौजूद थे. इसके साथ ही बता दें कि फौजा सिंह सरारी ने आज इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है। जानकारी के मुताबिक डॉ. बलबीर सिंह को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा उनके पास परिवार कल्याण मंत्री और चिकित्सा शिक्षा एवं सुधार मंत्रालय और चुनाव मंत्रालय होगा। इसके अलावा चेतन सिंह जोडमाजरा को वे सभी मंत्रालय दिए गए हैं, जो फौजा सिंह सरारी के पास थे। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी, रक्षा सेवा कल्याण के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानी का पोर्टफोलियो दिया गया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत ने खुद हरजोत सिंह बैंस से जेल विभाग वापस लेकर अपने पास ले लिया है. साथ ही उनसे खनन मंत्रालय भी वापस लेकर मीत हेयर को दे दिया गया है। इसके साथ ही हरजोत बैंस को उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा जैसे शिक्षा से जुड़े सभी मंत्रालय सौंपे गए हैं।























