
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वयोवृद्ध पत्रकार एन एस परवाना के निधन पर किया शोक व्यक्त
चंडीगढ़, 7 जनवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अजीत समाचार के वयोवृद्ध पत्रकार एन एस परवाना के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवारजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
आज जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
मनोहर लाल ने कहा कि एन एस परवाना अत्यंत मिलनसार, कर्मठ एवं मेहनती व्यक्तित्व के धनी थे, उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारिता के क्षेत्र में निर्भीकता से जनमानस की आवाज उठाकर अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। इतना ही नहीं, वे भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत भी बने हैं।
सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग के प्रधान सचिव अनुराग अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने भी एन एस परवाना के निधन पर शोक व्यक्त किया है और परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की कामना की।





















