
ठंड से कांपा पूरा उत्तर भारत
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
चंडीगढ़, 7 जनवरी (विश्व वार्ता) इस समय पूरा उत्तर भारत भंयकर ठंड से परेशान है राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में हिमाचल से भी ज्यादा ठंड पड़ी रही है आज शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं राजस्थान के चूरू में 0 डिग्री सेल्सियस और मध्य प्रदेश में नौगांव 0.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया है।
घने कोहरे के कारण पालम में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई, जिससे सडक़ और रेल यातायात प्रभावित हुआ। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 25 मीटर थी। रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोहरे के कारण 36 ट्रेन एक से सात घंटे की देरी से चल रही हैं।























