
भारत मे धीरेे धीरे पैर पसारता हुआ कोरोना, पिछले 24 घंटे मे आये इतने नये मामले
चंडीगढ़, 7 जनवरी (विश्व वार्ता) भारत मे कोरोना धीरेे धीरे पैर पसार रहा है पिछले 24 घंटे मे देश मे कोविड-19 के 214 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या मामूली रूप से बढक़र 2,509 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के अनुसार नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढक़र 4.46 करोड़ हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से चार और मरीजों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढक़र 5,30,718 हो गई है। इसमें दो मरीज केरल से हैं जिनकी कोविड-19 से मृत्यु की पुष्टि के बाद इसे आंकड़े में शामिल किया गया है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में एक मरीज की मृत्यु महाराष्ट्र में और एक व्यक्ति की मौत उत्तर प्रदेश में हुई है।





















