
चंडीगढ मे दर्दनाक हादसे मे युवक की मौत
चंडीगढ़, 7 जनवरी (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ मे एक कार ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी तेज रफ्तार गाड़ी से लगी टक्कर में एक्टिवा सवार युवक लहूलुहान हालत में नीचे जा गिरा। घायल के बड़े भाई ने पास के एक दुकानदार की मदद से उसे कार से क्कत्रढ्ढ पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच में युवक को मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान सेक्टर-41 निवासी शिव कश्यप के रूप में हुई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाह तरीके से ड्राइविंग करने समेत गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत केस दर्ज किया है।





















