
पंजाब मे कांग्रेस को बडा झटका, यह टकसाली नेता भाजपा में हुआ शामिल
चंडीगढ़, 7 जनवरी (विश्व वार्ता) पंजाब कांग्रेस का उस समय बडा झटका लगा जब पार्टी के टकसाली नेता सुभाष दलहोत्रा ने भाजपा का दामन पकड़ लिया। उनके साथ हृदय राम जोकि कांग्रेस पार्टी के ओबीसी सेल के उपाध्यक्ष हैं, भी भाजपा में शामिल हुए
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने इन नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा जालंधर एवं पंजाब में दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। जिसका मुख्य कारण विभिन्न पार्टियों से बड़े नेताओं का पार्टी में शामिल होना है। क्योंकि यह सभी नेता इस बात पर विश्वास करते हैं कि पंजाब का भविष्य अगर किसी पार्टी के पास सुरक्षित हो सकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी है।























