
समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने पर सुप्रीम कोर्टं करेगा मार्च की इस तारिख को सुनवाई करेगा
केंद्र सरकार से भी मांगा जवाब
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्व वार्ता) समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ही 13 मार्च को सुनवाई करेगा. जबकि केंद्र सरकार को अपना हलफनामा 15 फरवरी तक दाखिल करना होगा.चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला की पीठ ने केंद्र से 15 फरवरी तक इस मुद्दे पर सभी याचिकाओं पर अपना संयुक्त जवाब दाखिल करने को कहा और निर्देश दिया कि मार्च में सभी याचिकाओं को सूचीबद्ध किया जाए। पीठ इस मामले पर 13 मार्च को सुनवाई करेगी।























