
विदेशो मे पंजाबियों की मौत का सिलसिला नही रूक रहा, फिर इस जिले के नौजवान की मौत
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्व वार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले के नजदीक खंडूर के रहने वाले युवक की कैलिफोर्निया में सलिना के नजदीक हादसे में मौत की दुख भरी खबर मिली है।जानकारी के अनुसार मृतक गुरमीत सिंह देओल लुधियाना के नजदीक खंडूर का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि गुरमीत सिंह विदेश में फ्रोजन मीट का ट्रक चलाने का काम करता था। कैलिफोर्निया के सलिना के पास जब वह ट्रक लेकर जा रहा था तो उस समय ट्रक बेकाबू होकर पलट गया जिस दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।





















