गुलाम नबी आजाद की पार्टी को बड़ा झटका
डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के इतने पूर्व नेता कांग्रेस में शामिल
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्व वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) के 17 पूर्व नेता कांग्रेस में शामिल हो गए जिनमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराचंद भी शामिल हैं। इन नेताओं की यह कांग्रेस में वापसी है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। ‘भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू कश्मीर में दाखिल होने से पहले हमारे कई नेता घर वापस आ रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है।’
























