
बेरोजगारों की बारात का निमंत्रण देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयहिंद
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्व वार्ता) पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगार हरियाणा में हैं। हरियाणा में 5 लाख वेकेंसी खाली पड़ी हैं। 20 लाख युवा नौकरियों के लिए कतार में हैं, लेकिन सरकार भर्ती नहीं कर रही। यह बात आज आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने अंबाला में बेरोजगारों की बरात का न्योता देते हुए कही। नवीन जयहिंद के साथ निमंत्रण देने के लिए एक बेरोजगार दूल्हा भी साथ आया। नवीन जयहिंद ने कहा कि बरात 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन रोहतक मान सरोवर पार्क में इक_ा होकर भाजपा ऑफिस पहुंचेगी।





















