
चंडीगढ मे शीतलहर का प्रकोप जारी, शहर में आने वाले दिनों में कोल्ड डे जारी रहेगा: मौसम विभाग
शहर के स्कूलों में बढ़ाई सर्दियों की छुट्टियां
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्व वार्ता) इस समय पूरा उत्तर भारत ठंड के प्रकोप मे है। वही चंडीगढ शहर मे ठंड से आम जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया हेै। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने बताया कि शहर में आने वाले दिनों में कोल्ड डे जारी रहेगा। वही चंडीगढ शिक्षा विभाग ने ठंड और धुंध को देखते हुए शहर के सरकारी व निजी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक की सर्दियों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में गुरुवार को निर्देश जारी किया। वहीं, नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों की कक्षाएं 9 जनवरी से लगेंगी। स्कूल का समय 9 बजे से शुरू होगा। इस दौरान स्कूल शिक्षकों का वर्किंग डे रहेगा।























