
केंद्र सरकार का बडा फैसला: जैन समुदाय का पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर अब पर्यटन क्षेत्र नहीं होगा
झारखंड सरकार को इको टूरिज्म गतिविज्ञि पर रोक लगाने के निर्देश
चंडीगढ़, 5 जनवरी (विश्व वार्ता) झारखंड के पारसनाथ में स्थित जैन समुदाय का पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है केंद्र सरकार ने तीन साल पहले जारी किए गए अपने आदेश को वापस ले लिया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से आज जारी नोटिफिकेशन में सभी पर्यटन और इको टूरिज्म एक्टिविटी पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से आज दो पेज के पत्र मे लिखा गया है, इको सेंसेटिव जोन अधिसूचना के खंड-3 के प्रावधानों के कार्यान्वयन पर तत्काल रोक लगाई जाती है, जिसमें अन्य सभी पर्यटन और इको-टूरिज्म गतिविधियां शामिल हैं। राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया जाता है।























