
ब्रम शंकर जिम्पा ‘‘वाटर विजऩ 2047’’ सम्बन्धी 2 दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्ऱेंस में लेंगे हिस्सा
पानी सम्बन्धी अहम विषय पर भोपाल में होगी विचार-चर्चा
चंडीगढ़, 5 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा भोपाल में आज से 6 जनवरी तक ‘‘वाटर विजऩ 2047’’ विषय पर होने वाली राष्ट्रीय कान्फ्ऱेंस में हिस्सा लेंगे। यह अपनी तरह की ऐसी पहली कान्फ्ऱेंस है जिसमें कई राज्यों के मंत्री हिस्सा लेंगे और पानी के सुयोग्य प्रयोग और इसके अन्य अलग-अलग पहलूओं पर विचार-चर्चा करेंगे।
इस संबंधी जानकारी देते हुये एक प्रवक्ता ने बताया कि पहली ऑल इंडिया सालाना राज्य मंत्रियों की पानी सम्बन्धी होने वाली दो दिवसीय कान्फ्ऱेंस का विषय ‘‘वाटर विजऩ 2047’’ रखा गया है। इस अहम कान्फ्ऱेंस का प्रबंध केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय पानी मिशन द्वारा किया गया है। दो दिनों में कई विषयों पर विचार-चर्चा की जायेगी जिनमें मुख्य तौर पर ‘‘वाटर विजऩ 2047’’, पानी की कमी, ज़्यादा पानी और पहाड़ी इलाकों में पानी की सुरक्षा, गंदे पानी के पुन: प्रयोग, पानी प्रबंधन और मौसम परिवर्तन का पानियों पर प्रभाव जैसे विषय प्रमुख होंगे। इस मौके पर ‘जल इतिहास’ नाम का एक सब-पोर्टल भी लांच किया जायेगा। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की तरफ से पानी के सुयोग्य प्रयोग और पंजाब के हर ग्रामीण घर में पानी पहुँचाने की अपनी प्राप्ति को राष्ट्रीय स्तर पर रखा जायेगा। इसके इलावा माहिरों की तरफ से पेश किये विचार राज्य में भविष्य में पानी के प्रयोग सम्बन्धी सुचारू कदम उठाने के लिए अहम भूमिका अदा करेंगे।
——





















