• Latest
  • Trending
2022 में हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने निशाने पर रहे वरिष्ठ भ्रष्ट अधिकारी

2022 में हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने निशाने पर रहे वरिष्ठ भ्रष्ट अधिकारी

4 years ago
IPL 2027 Retention & Release List: ਟ੍ਰੈਵਿਸ ਹੈੱਡ ਅਤੇ ਮਿਸ਼ੇਲ ਸਟਾਰਕ ਸਮੇਤ ਕਈ ਵੱਡੇ ਖਿਡਾਰੀ ਬਾਹਰ

IPL 2027 Retention & Release List: ਟ੍ਰੈਵਿਸ ਹੈੱਡ ਅਤੇ ਮਿਸ਼ੇਲ ਸਟਾਰਕ ਸਮੇਤ ਕਈ ਵੱਡੇ ਖਿਡਾਰੀ ਬਾਹਰ

3 minutes ago
ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਦਾ 650ਵਾਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ, ਸਤਿਕਾਰ ਅਤੇ ਸ਼ਾਨੋ-ਸ਼ੌਕਤ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਦਾ 650ਵਾਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ, ਸਤਿਕਾਰ ਅਤੇ ਸ਼ਾਨੋ-ਸ਼ੌਕਤ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

39 minutes ago
ਦਿੱਲੀ ਵਾਸੀਆਂ ਲਈ ਰਾਹਤ! ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਦੇ ਪੱਧਰ ਵਿੱਚ ਕਮੀ ਆਉਣ ‘ਤੇ ਹਟਾਈਆਂ GRAP-3 ਪਾਬੰਦੀਆਂ

ਦਿੱਲੀ ਵਾਸੀਆਂ ਲਈ ਰਾਹਤ! ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਦੇ ਪੱਧਰ ਵਿੱਚ ਕਮੀ ਆਉਣ ‘ਤੇ ਹਟਾਈਆਂ GRAP-3 ਪਾਬੰਦੀਆਂ

42 minutes ago
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ, ‘ਨੋ ਕੈਸ਼, ਨੋ ਫਰਮਾਇਸ਼’ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਤਹਿਤ 10 ਲੱਖ ਨਵੇਂ ਸਮਾਰਟ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਜਾਰੀ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ, ‘ਨੋ ਕੈਸ਼, ਨੋ ਫਰਮਾਇਸ਼’ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਤਹਿਤ 10 ਲੱਖ ਨਵੇਂ ਸਮਾਰਟ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਜਾਰੀ

48 minutes ago
Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

49 minutes ago
ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ, ਮੰਗਾਂ ਦੇ ਜਲਦ ਨਿਪਟਾਰੇ ਲਈ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼

ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ, ਮੰਗਾਂ ਦੇ ਜਲਦ ਨਿਪਟਾਰੇ ਲਈ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼

54 minutes ago
ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ. ਵੱਲੋਂ ਪੀ.ਐੱਚ.ਡੀ. ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਮੁਕੰਮਲ

ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ. ਵੱਲੋਂ ਪੀ.ਐੱਚ.ਡੀ. ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਮੁਕੰਮਲ

60 minutes ago
‘ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ’ ਦਾ 301ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 520 ਥਾਂਈਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 199 ਕਾਬੂ

‘ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ’ ਦਾ 301ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 520 ਥਾਂਈਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 199 ਕਾਬੂ

1 hour ago
ਪੀ.ਐਸ.ਪੀ.ਸੀ.ਐਲ. ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ 450 ਕਲਰਕਾਂ ਦੀ ਭਰਤੀ; 2500 ਅਪ੍ਰੈਂਟਿਸਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਤਕਨੀਕੀ ਸਿਖਲਾਈ: ਬਿਜਲੀ ਮੰਤਰੀ ਸੌਂਦ

ਪੀ.ਐਸ.ਪੀ.ਸੀ.ਐਲ. ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ 450 ਕਲਰਕਾਂ ਦੀ ਭਰਤੀ; 2500 ਅਪ੍ਰੈਂਟਿਸਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਤਕਨੀਕੀ ਸਿਖਲਾਈ: ਬਿਜਲੀ ਮੰਤਰੀ ਸੌਂਦ

1 hour ago
Quad Summit : ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਦੀ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਟਰੰਪ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ; ਮਨੀਲਾ ‘ਚ ‘ਕਵਾਡ’ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ

Quad Summit : ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਦੀ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਟਰੰਪ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ; ਮਨੀਲਾ ‘ਚ ‘ਕਵਾਡ’ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ

1 hour ago
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ. ਨੇ 93ਵੀਂ ਬੱਸ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰਵਾਨਾ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ. ਨੇ 93ਵੀਂ ਬੱਸ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰਵਾਨਾ

2 hours ago
ਜੇਲ੍ਹ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਆਉਣਗੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ

ਜੇਲ੍ਹ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਆਉਣਗੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ

3 hours ago
Hindi News
English News
Tuesday, November 17, 2026
No Result
View All Result
19 °c
Chandigarh
19 ° Wed
19 ° Thu
19 ° Fri
20 ° Sat
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

2022 में हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने निशाने पर रहे वरिष्ठ भ्रष्ट अधिकारी

January 4, 2023
in हिन्दी न्यूज़
2022 में हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने निशाने पर रहे वरिष्ठ भ्रष्ट अधिकारी

2022 में हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने निशाने पर रहे वरिष्ठ भ्रष्ट अधिकारी

2022 में हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने निशाने पर रहे वरिष्ठ भ्रष्ट अधिकारी
एक साल में 170 रेड कर दर्ज कर की रिकॉर्ड 220 गिरफ्तारियां, रेड और तलाशी के दौरान 6 करोड़ रुपये भी बरामद

चंडीगढ़, 4 जनवरी – सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सक्रिय अभियान में, हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने प्रदेश सरकार की जीरो-टोलरेंस  नीति के अनुरूप गत वर्ष भ्रष्टाचार से संबंधित रिकॉर्ड संख्या में मामले दर्ज किए हैं, जिससे राज्य सरकार सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में सक्षम हुई है।  ब्यूरो ने 2022 में 170 ट्रैप सहित 246 मामले दर्ज किए जो पिछले 10 वर्षों के दौरान सबसे अधिक हैं।
ब्यूरो ने वर्ष 2022 में 170 रेड की हैं और मौके पर व तलाशी के दौरान 6,21,70,230 रुपये बरामद किए हैं। साथ ही वर्ष 2022 के दौरान 27 राजपत्रित अधिकारी, 166 गैर-राजपत्रित अधिकारी और 27 निजी व्यक्तियों सहित कुल 193 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।
स्टेट विजिलेंस ब्यूरो, हरियाणा के महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने आज इस संबंध मंे जानकारी देते हुए बताया कि 246 मामलों में से 170 केस रेड व ट्रैप में और 76 जांच व विशेष चेकिंग पर दर्ज किए गए। हर महीने औसतन 18 सरकारी कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
ऐसे लगाई भ्रष्टाचार पर लगाम
गत एक वर्ष में इतनी बड़ी संख्या में भ्रष्ट अधिकारियों पर ब्यूरो द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में बताते हुए श्री कपूर ने कहा कि सतर्कता ब्यूरो ने अपना ध्यान क्लर्क, पटवारी, लाइनमैन, पुलिस कर्मियों आदि जैसे कनिष्ठ स्तर के कर्मचारियों से वरिष्ठ रैंक पर स्थानांतरित किया, जो अक्सर संगठित भ्रष्टाचार रैकेट चलाने में सरगना होते हैं। ब्यूरो द्वारा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की छापेमारी और गिरफ्तारी की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देशों के तहत सभी स्तरों पर भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने की दिशा में क्लीन-अप कार्य के रूप में देखा जा रहा है।
इस वर्ष और मजबूत होगी विजिलेंस ब्यूरो
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ब्यूरो की विभिन्न पहलों को मंजूरी दे दी है जिसमें सरकारी अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराने वाले पीड़ित लोगों को ‘ट्रैप मनी‘ प्रदान करने के लिए एक रिवॉल्विंग फंड स्थापित करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे शिकायतकर्ताओं को अब अपनी जेब से रिश्वत के पैसे का इंतजाम करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सरकार ने ब्यूरो को मजबूत करने के लिए अनेक कार्य किए हैं जिसमें 809 अतिरिक्त पदों को मंजूरी देना, सूचनाओं के लीकेज को रोकने के लिए स्वतंत्र गवाहों की नियुक्ति की प्रणाली में बदलाव, छः डिविजनल सतर्कता ब्यूरो का सृजन आदि शामिल हंै। इसके अतिरिक्त, हरियाणा में वर्ष 2023-2024 के लिए सतर्कता संबंधी पहलों को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
इन रिश्वतखोरों को काबू करने में मिली कामयाबी
कुछ उच्च पदस्थ अधिकारियों की गिरफ्तारी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि एक जिला टाउन प्लानर को 5,00,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। साथ ही सह आरोपी तहसीलदार को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि एक उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त को 50,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और एक जेल अधीक्षक को भी ट्रैप मामले में गिरफ्तार किया गया। इनके अलावा, वर्ष के दौरान पांच एचसीएस अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। साथ ही, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के दो मुख्य अभियंता, एक अधीक्षण अभियंता और एक कार्यकारी अभियंता, एक मुख्य लेखा अधिकारी और एक संयुक्त निदेशक को सार्वजनिक धन की हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नगर निगम के एक अधीक्षण अभियंता एवं लेखापाल को 1,40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड एवं सिंचाई विभाग के दो कार्यकारी अभियंता को 1,60,000 रिश्वत, बिजली विभाग के दो उपमंडल अभियंताओं एवं सह आरोपी को 3,00,000 रुपये लेते, खनन एवं भूविज्ञान का एक खनन अधिकारी को 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए, शहरी स्थानीय निकाय विभाग का एक भवन निरीक्षक को 5,00,000 रुपये लेते और आबकारी एवं कराधान विभाग के एक कराधान निरीक्षक को 2,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।
उन्होंने आगे खुलासा किया कि 2 इंस्पेक्टर/एसएचओ, राजस्थान पुलिस के एक सेवानिवृत्त डीएसपी और करनाल में एमवीओ के रूप में कार्यरत एक अन्य इंस्पेक्टर सहित 46 पुलिस कर्मियों, राजस्व विभाग के 33 अधिकारी/कर्मचारियों, बिजली निगमों के 24, शहरी स्थानीय निकायों के 14, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के 5, परिवहन के 5, शिक्षा विभाग के 4, आबकारी व कराधान के 3, सहकारिता के 3, हरियाणा खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के 3, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के 3, बागवानी के 3, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के 3, स्वास्थ्य के 2, एचएसवीपी के 2, खनन और भूविज्ञान के 2, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2, सामाजिक न्याय और अधिकारिता के 2, सिंचाई के 2, वन के 2 और पशुपालन एवं डेयरी, रोजगार, मत्स्य पालन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, गृह रक्षक, हाउसिंग बोर्ड, एचपीएचसी, उद्योग और वाणिज्य, श्रम निर्माण कल्याण, जेल, पंचायती राज, अभियोजन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, कोषागार और लेखा तथा वक्फ बोर्ड जैसे 15 अन्य विभागों के कर्मचारियों को अलग-अलग मामलों में 5,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार पर लगातार प्रहार करने के अतिरिक्त, ब्यूरो राज्य भर के विभिन्न विभागों, संस्थानों और कार्यालयों में मुखबिरों, पीड़ित व्यक्तियों और सूत्र की फीडबैक प्रणाली के आधार पर डेटा भी एकत्र कर रहा है। इससे ब्यूरो के अधिकारियों को ट्रैप करने और रिश्वत मांगने और स्वीकार करने वालों को पकड़ने में मदद करता है।
अब भ्रष्टाचारियों की काली कमाई से अर्जित संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में पूर्ण रूप से कार्यरत सतर्कता कार्यालयों को क्रियाशील बनाया गया है। हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के राज्य सरकार के अभियान को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शिकायतकर्ताओं को एक नई पहल के तहत ‘सम्मान पत्र‘ से सम्मानित किया गया है। ब्यूरो द्वारा रेड के बाद शिकायतकर्ताओं को संबंधित कार्यालयों में उनके लंबित विभिन्न मामलों के संबंध में भी सुविधा प्रदान की जाती है। हम वर्ष 2023 में भ्रष्ट अधिकारियों की अवैध कमाई की संपत्ति कुर्क कर उन पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।
2022 में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के दौरान, ब्यूरो ने राज्य सरकार के निर्देश पर 22 राजपत्रित अधिकारियों, 23 अराजपत्रित अधिकारियों और 12 निजी व्यक्तियों के खिलाफ 65 जांच दर्ज की है। वर्ष के दौरान, 90 जांच को अंतिम रूप दिया गया।
2022 के दौरान पूरी की गई 90 जांचों में से ब्यूरो ने 27 राजपत्रित अधिकारियों, 32 अराजपत्रित अधिकारियों और 23 निजी व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने, 20 जांचों में 36 राजपत्रित अधिकारियों, 8 अराजपत्रित अधिकारियों के खिलाफ 14 जांचो में विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। आठ जांचों में 5 राजपत्रित अधिकारियों, 14 अराजपत्रित अधिकारियों और 1 निजी व्यक्ति के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ आपराधिक मामलों दर्ज करने के लिए भी कहा है।
इसके अतिरिक्त, वर्ष के दौरान, सरकार को 19 तकनीकी रिपोर्ट भेजी गई हैं, जिसमें ब्यूरो ने 28 राजपत्रित अधिकारियों, 13 गैर-राजपत्रित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और संबंधित एजेंसी से 73,05,647 रुपये वसूल करने की सिफारिश की है। ब्यूरो ने एक कार्य में 3 राजपत्रित अधिकारियों, 2 अराजपत्रित अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में यहां दे शिकायत
विजिलेंस ब्यूरो भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है। रिश्वतखोरी के सभी मामलों को सख्ती से निपटाया गया है और आने वाले दिनों में और अधिक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो ने नागरिकों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और रिश्वतखोरी की शिकायतों को टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 और 1064 और व्हाट्सएप नंबर 094178-91064 पर रिपोर्ट करने का भी आग्रह किया है।
Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

IPL 2027 Retention & Release List: ਟ੍ਰੈਵਿਸ ਹੈੱਡ ਅਤੇ ਮਿਸ਼ੇਲ ਸਟਾਰਕ ਸਮੇਤ ਕਈ ਵੱਡੇ ਖਿਡਾਰੀ ਬਾਹਰ

IPL 2027 Retention & Release List: ਟ੍ਰੈਵਿਸ ਹੈੱਡ ਅਤੇ ਮਿਸ਼ੇਲ ਸਟਾਰਕ ਸਮੇਤ ਕਈ ਵੱਡੇ ਖਿਡਾਰੀ ਬਾਹਰ

by Jaspreet Kaur
November 17, 2026
0

IPL 2027 Retention & Release List: ਟ੍ਰੈਵਿਸ ਹੈੱਡ ਅਤੇ ਮਿਸ਼ੇਲ ਸਟਾਰਕ ਸਮੇਤ ਕਈ ਵੱਡੇ ਖਿਡਾਰੀ ਬਾਹਰ - ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਟੀਮ...

Most Popular

ਬਠਿੰਡਾ ; ਹੈਰੋਇਨ ਤਸਕਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ; 5 ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ 10-10 ਸਾਲ ਦੀ ਸਜ਼ਾ

ਬਠਿੰਡਾ ; ਹੈਰੋਇਨ ਤਸਕਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ; 5 ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ 10-10 ਸਾਲ ਦੀ ਸਜ਼ਾ

by Navjot
4 weeks ago
0

ਬਠਿੰਡਾ : ਹੈਰੋਇਨ ਤਸਕਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ; 5 ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ 10-10 ਸਾਲ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 18 ਅਕਤੂਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) ਲਗਭਗ ਤਿੰਨ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 