
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पहला शीतकालीन सत्र कल से
आज शाम विधायक दल की बैठक
चंडीगढ, 4 जनवरी (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पहला शीतकालीन सत्र कल से शुरू होने जा रहा है। पहले पहले दिन ज्वाली से विधायक एवं प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार सभी विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद सभी विधायकों का विधिवत सेवाकाल शुरु होगा। सत्र के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) का चुनाव होगा। स्पीकर चुनने की प्रक्रिया प्रोटेम स्पीकर की अगुवाई में पूरी की जाएगी। स्पीकर के चयन के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ऑर्लेकर का अभिभाषण होगा।
इससे पहले कांग्रेस -भाजपा ने आज शाम विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें सत्र को लेकर दोनों दल अपनी-अपनी रणनीति तैयार करेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक सर्किल हाउस और कांग्रेस विधायक दल की बैठक धर्मशाला के निजी होटल में रखी गई है।






















