
मंत्री संदीप सिंह और जूनियर महिला कोच मामले की चंडीगढ़ पुलिस ने की जांच शुरू
चंडीगढ़, 4 जनवरी (विश्ववार्ता) मंत्री संदीप सिंह और जूनियर महिला कोच मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस ने शुरू कर दी है। महिला कोच को चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-26 थाना बुलाया है। जहां पूछताछ करते हुए लगभग 3 घंटे हो चुके हैं। अभी तक पूछताछ जारी है। वहीं, खेल विभाग छोड़ चुके संदीप सिंह के घर आज भी सन्नाटा पसरा हुआ है। इससे पहले वह हरियाणा पुलिस की जांच कमेटी के सामने पेश होने से इंकार कर चुकी है।
इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चुप्पी ने तोड़ते हुए कहा कि महिला कोच अनर्गल बयान दे रही है। आरोप लगाने से कोई दोषी साबित नहीं होता उसकी पुलिस छानबीन करती है। इसके बाद ही यह सिद्ध होता है कि जो आरोप लगाए गए हैं वह सही है या नहीं।























