
कनाडा में होशियारपुर के व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, परिवार मे मचा मातम
चंडीगढ़, 4 जनवरी (विश्ववार्ता) कनाडा में होशियारपुर के गांव चंदेली से गये युवक की लूट के इरादे से हत्या कर दी गई जबकि उसकी 21 साल की बेटी जख्मी हो गई है। लुटेरे उसके चेन, कड़ा, मोबाइल, पर्स, एटीएम और रुपये ले गए। पीडि़त परिवार ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश से मांग की है कि उनके इकलौते बेटे की हत्या के दोषियों की कनाडा में पहचान कर सजा दिलाई जाए। चंदेली निवासी द्रवलोक नाथ शर्मा और परिवार केक्वसदस्यों ने बताया कि करीब 5 साल पहले उनका बेटा मोहित शर्मा (28) पढऩे के लिए कनाडा गया था।
जानकारी अनुसार पता चला है कि इससे पहले 31 दिसंबर की रात को होशियारपुर के मोहित शर्मा निवासी गांव चंदेली की लुटेरों ने कनाडा में हत्या कर मोबाइल, एटीएम और नगदी लूट ले गए थे।























