
सीएम केजरीवाल ने कंझावला कांड में मृत लडक़ी अंजलि के परिजनों के लिए किया मुआवजे का ऐलान
चंडीगढ़, 3 जनवरी (विश्ववार्ता) सीएम केजरीवाल ने कंझावला कांड में मृत लडक़ी अंजलि के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘पीडि़ता की मां से बात हुई। बेटी को न्याय दिलवाएंगे। बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे। उनकी मां बीमार रहती हैं। उनका पूरा इलाज करवाएंगे। पीडि़ता के परिवार को दस लाख रुपए का मुआवजा देंगे। सरकार पीडि़ता के परिवार के साथ है। भविष्य में भी कोई जरूरत हुई तो हम पूरा करेंगे। बता दें कि सोमवार को कंझावला केस की पीडि़ता का पोस्टमार्टम हुआ था। पीडि़ता का पोस्टमार्टम मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में किया गया।























