

संदीप सिंह के बचाव में उतरे CM मनोहर लाल खट्टर
पढिये क्या कहा
चंडीगढ़, 3 जनवरी (विश्ववार्ता) यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह का मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बचाव किया है. सीएम खट्टर ने कहा है कि आरोप लगाने आरोपों से कोई दोषी नहीं हो जाता. जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी. भारत के पूर्व हॉकी कप्तान ने कहा कि उन्होंने खेल विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सौंप दिया है. हालांकि, उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले हरियाणा मंत्रिमंडल से इस्तीफा नहीं दिया है.























