
कोहरे के कारण चंडीगढ मे इतने फ्लाइट रद्द
चंडीगढ, 3 जनवरी (विश्ववर्ता) चंडीगढ मे कड़ाके की सर्दी और कोहरे का कहर जारी है जिससे पूरा आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। धुंध व कोहरे चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चंडीगढ़ से जाने वाली तीन फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा और 16 फ्लाइट्स ने अपने निर्धारित समय से लेट उड़ान भरी।
इस संबध में जानकारी देते हुए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि सुबह के समय उड़ान भरने व आने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से लेट हुई जबकि तीन फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया।





















