
शिक्षा विभाग की ओर से ईडब्ल्यूएस और डिसएडवांटेज ग्रुप मे विद्यार्थियों के लिए दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू
चंडीगढ, 3 जनवरी (विश्ववर्ता) शिक्षा विभाग की ओर से ईडब्ल्यूएस और डिसएडवांटेज ग्रुप से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों के लिए दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू की जा रही है। अभिभावकों को दाखिला आवेदन फॉर्म शिक्षा विभाग की वेबसाइट online.chdeducation.gov.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार दाखिला फॉर्म 31 जनवरी शाम पांच बजे तक भर सकते हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जिन बच्चों की सालाना आय डेढ़ लाख से कम है, उन्हें ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में शामिल किया जाएगा।





















