
एसवाईएल के मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा व पंजाब सीएम की बुलाई अहम बैठक
चंडीगढ, 3 जनवरी (विश्ववर्ता) सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर एक बार फिर से पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक होगी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कल दिल्ली में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठक में बुलाया है। केंद्र के हस्तक्षेप के बाद यह बैठक बुलाई गई है।
जानकारी के लिए बतां दे कि इससे पहले दोनों राज्यों के सीएम 15 अक्तूबर को एक दूसरे के साथ बैठक कर चुके है पर दोनों ही किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे। अब यह कोशिश केंद्रीय मंत्री द्वारा की जाएगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री 15 अक्तूबर को हरियाणा रिहायश में मिले थे। यहां पंजाब के सी.एम. ने साफ किया था कि राज्य के पास किसी भी दूसरे राज्य को देने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं है।























