
डॉ. बलजीत कौर ने मलोट के झुग्गी-झोंपड़ी वालों को कंबल बाँट कर मनाया नया साल
चंडीगढ़, 2 जनवरी: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने नये साल के मौके पर मलोट के झुग्गी- झोंपड़ी वाले क्षेत्रों में जाकर कंबल बाँट कर नया साल मनाया।
डॉ. बलजीत कौर ने सर्दी के मौसम में गरीबों की तकलीफ़ को महसूस करते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में हम अपने घरों में आराम से जीवन व्यतीत करते हैं, परंतु झुग्गियों में रहने वाले व्यक्तियों का इस कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों से बगैर जीवन व्यतीत करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने मलोट में झुग्गी-झौंपडिय़ाँ वालों की मुश्किलों को देखते हुए गर्म कंबल बाँटे ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों की सेवा में लगातार यत्नशील है। इसके अंतर्गत आज मलोट में झौंपडिय़ों में रहने वाले ज़रूरतमंदों को अत्यधिक सर्दी से बचाने के लिए कंबल बाँटे गए।
——-
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब
पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी सैंटरों में सर्दियों के कारण 8 जनवरी तक की छुट्टियाँ : डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़, 2 जनवरी
पंजाब सरकार ने राज्य में अत्यधिक सर्दी होने के कारण सभी आंगनवाड़ी सैंटरों में 8 जनवरी, 2023 तक सर्दियों की छुट्टियाँ की हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए राज्य के सभी आंगनवाड़ी सैंटरों में 8 जनवरी तक छुट्टियाँ की गई हैं। पंजाब के सभी आंगनवाड़ी सैंटर 9 जनवरी, 2023 को खुलेंगे।
जि़क्रयोग्य है कि पंजाब सरकार की तरफ से यह छुट्टियां मौसम के खऱाब होने के कारण बच्चों की सेहत के मद्देनजऱ की गई हैं।
——-
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















