
दर्दनाक हादसा: महाराष्ट्र के नासिक जिले में 9 लोगों के जिंदा जलने से मौत
चंडीगढ, 2 जनवरी (विश्ववर्ता) : महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक रसायन कंपनी की भट्टी मे आग लगने से 9 लोगों के जिंदा जलने से मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज आसपास के गांवों में भी सुनाई दी। आग और धुआं दूर से ही देखा जा सकता था।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “फंसे हुए तीन लोगों में से एक को बचा लिया गया है और दो को बचाने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह घटना इगतपुरी तालुका में नासिक-मुंबई राजमार्ग के किनारे मुंढेगांव स्थित इकाई में सुबह करीब 11.30 बजे हुई जब कुछ कर्मचारी परिसर में थे।





















