
कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस को धमकी देने वाला गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
चंडीगढ, 2 जनवरी (विश्ववर्ता) पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक आनंदपुर साहिब के विभोर साहिब इलाके का रहने वाला है. आरोपियों ने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी।























