हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा
खेल मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज
चंडीगढ, 1 जनवरी (विश्ववर्ता) हरियाणा की मनोहर लाल सरकार में खेल मंत्री संदीप सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। संदीप सिंह पर एक जूनियर महिला कोच ने गंभीर आरोप लगाए थे। महिला कोच का कहना है कि मंत्री ने उसे अपनी कोठी पर बुलाया और छेड़छाड़ की। इस्तीफा देने से पहले संदीप सिंह ने कहा कि यह उनका खिलाफ साजिश है। उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। संदीप सिंह का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, मैं नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं। पुलिस पहले ही एफआईआर दर्ज कर चुकी है। खेल मंत्री के खिलाफ दिनांक 31.12.2022 को धारा 354, 354ए, 354बी, 342, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
संदीप सिंह, मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मुझे उम्मीद है कि मुझ पर लगाए गए झूठे आरोपों की गहन जांच होगी। जांच रिपोर्ट आने तक खेल विभाग की जिम्मेदारी सीएम को सौंपता हूं।