
नए साल के जश्न को लेकर दिल्ली पुलिस ने किये खास तैयारी
हतने हजार से अधिक जवान तैनात
चंडीगढ, 31 दिसंबर (विश्ववर्ता) दिल्ली पुलिस ने किसी भी तरह के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने और नए साल के जश्न के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे राष्ट्रीय राजधानी में जिला और यातायात पुलिस के 18,000 से अधिक जवानों को तैनात किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। अधिकारियों ने कहा कि शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए शहर में 125 स्थानों की पहचान की गई है। पुलिस के अनुसार पिछले साल नववर्ष की पूर्व संध्या पर कुल 657 चालान किये गए थे, जिनमें शराब के नशे में गाड़ी चलाने 36 मामले शामिल थे।





















