
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना ने पकडी रफ्तार
देश मे डराने लगे आंकडे
चंडीगढ, 31 दिसंबर (विश्ववर्ता) भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 226 नए मामले आए, जिससे देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढक़र 4,46,78,384 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, केरल से तीन लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतक संख्या बढक़र 5,30,702 हो गई है।























