
महिला कोच से छेड़छाड़ के मामले में खेल मंत्री की शिकायत पर SIT गठित
खेल मंत्री पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच हो, संदीप सिंह दें इस्तीफा- दीपेंद्र हुड्डा
चंडीगढ, 31 दिसंबर (विश्ववर्ता) हरियाणा के खेल मंत्री और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पर महिला कोच से छेड़छाड़ के मामले में विवाद बढ़ गया है। इसके बाद डीजीपी ने जांच के लिए एडीजीपी ममता सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी।
सरकार के वरिष्ठ सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए खेल मंत्री से इस्तीफा मांगा. उन्होंने कहा कि संदीप सिंह के मंत्री रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है.























