
हिमाचल विधानसभा का तीन दिवसीय शीत सत्र इस तारिख से होगा शुरू
चंडीगढ, 31 दिसंबर (विश्ववर्ता) हिमाचल प्रदेश विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र चार जनवरी से धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। चौदहवीं विधानसभा का पहला सत्र 22 दिसंबर से आयोजित होना था लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 19 दिसंबर को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद इसे पुर्निनर्धारित किया गया था। नवनिर्वाचित विधायकों को सत्र के पहले दिन शपथ दिलाई जाएगी जबकि दूसरे दिन अध्यक्ष का चुनाव और राज्यपाल का अभिभाषण होगा।























