
पंचकूला में दर्दनाक हादसे मे दो भाइयों की मौत, आरोपी गिरफ्तार
इलाके मे शोक की लहर
चंडीगढ, 31 दिसंबर (विश्ववर्ता) पंचकूला में एक सडक़ हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई है। यह सडक़ हादसा पंचकूला के पिंजौर रोड के चंडीकोटला गांव के पास हुआ मृतकों के भाई गुरबचन ने बताया कि हम दोनों भाई पंचकूला के गुरद्वारे नाडा साहिब में माथा टेकने जा रहे है। करीब 10 बजे जैसे ही दोनों भाई चडीकोटला के पास पहुँचे। तभी एक कैंटर ने पीछे से टकर मार दी। जिससे दोनों भाइयों के ऊपर कैंटर का टायर चढ़ गया और काफी दूर तक दोनों को घसीटता ले गया, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ चंडीमंदिर ललित कुमार ने बताया कि हमने डेटबॉडी सेक्टर 6 के मोर्चरी में रखवा थी। आज पोस्टमार्डम के बाद परिवार को बॉडी सौपी जाएगी। कैंटर चालक के ऊपर मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।





















