
पंजाब मे 5 दिन पहले के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया
आरोपियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववर्ता) पंजाब के मुकेरियां पुलिस ने पिछले कई दिनों से कत्ल की गुत्थी को सुलझाने मे सफलता प्राप्त की है। कत्ल के आरोपी मां और पुत्र ही निकले वहीं पुलिस ने आरोपी महिला सुमन कुमारी को गिरफ्तार लिया है और उसका बेटा फरार है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि मुकेरियां पुलिस ने 82 वर्षीय बुजुर्ग के हुए अंधे कत्ल के संदर्भ में जगमोहन सिंह पुत्र स्व. गुरदास राम निवासी छांगला द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर 25 दिसंबर को केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि सुमन कुमारी को गिरफ्तार करके आज माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन का रिमांड प्राप्त किया गया, जिसकी कढ़ाई से पूछताछ की जाएगी।























