
बता दें कि यह 2021 का मामला है, जिसमें एक मामले को रफा-दफा करने के लिए लाख 50 की रिश्वत मांगी गई थी। इस मामले में पहले ही सीबीआई दो लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। मामले में पहले सीबीआई ने 10 लाख रूपए की रकम के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा था। चारों आरोपियों को चंडीगढ़ की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश कर डीएसपी और उसके तत्कालीन रीडर का रिमांड लिया गया है।























