
महिला एथलीट कोच ने खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगाया यौन उत्पीडऩ का आरोप
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववर्ता) हरियाणा की बीजेपी सरकार के खेल मंत्री संदीप सिंह सेक्सुअल हेरासमेंट के आरोपों में घिर गए है। नेशनल एथलीट और खेल विभाग में महिला कोच ने आरोप लगाया है कि खेल मंत्री ने अपने घर बुलाकर उनके साथ छेड़छाड़ की। वह किसी तरह खुद को बचाकर भागी और स्टाफ उसे देखकर हंसता रहा। महिला कोच ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले खेल मंत्री और भी महिला खिलाडिय़ों के साथ गलत काम कर चुके हैं। हर स्तर पर उसने मदद की भी गुहार लगाई, लेकिन कहीं से उसे मदद नहीं मिली। 400 मीटर नेशनल एथलीट नेशनल रियो एथलेटिक्स कोच ने यह आरोप आज चंडीगढ़ में प्रैस कॉफ्रेस मे लगाए।
महिला कोच ने यह भी दावा किया कि उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री कार्यालय, डीजीपी कार्यालय, गृह मंत्री अनिल विज के अलावा अन्य लोगों के सामने उठाया था लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।























