
यह आईएएस अधिकारी बना हिमाचल सीएम सुक्खू का प्रधान व विशेष सचिव
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववर्ता): हिमाचल प्रदेश के आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रधान व विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। विवेक भाटिया की नियुक्ति का स्वागत किया जा रहा है। विवेक भाटिया ऊर्जावान अधिकारी हैं। देव भूमि ग्रुप के चेयरमैन व सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र विशिष्ट ने सचिवालय में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विवेक भाटिया से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी ।





















