
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार को लेकर बड़ी खबर
आज लागू होगा भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच FTA
चंडीगढ, 29 दिसंबर (विश्ववर्ता) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू होगा. दोनों देशों के बीच इस समझौते से लगभग पांच साल में द्विपक्षीय कॉमर्स दोगुना होकर 45-50 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. ऑस्ट्रेलिया के व्यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते को लागू करने के लिए अपनी घरेलू आवश्यकताओं को पूरा कर लिया है.. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) के क्रियान्वयन के जरिए अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























