
छोटे साहिबजादों की शहादत को देश अनंत काल तक याद रखेगीः राज्यपाल
– छोटे साहिबजादों की शहादत इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी
– पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में टेका माथा
चंडीगढ़, 29 दिसंबरः(विश्ववर्ता) साहिब-ए-माल दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के दो छोटे साहिबजादों बाबा ज़ोरावर सिंह, बाबा फ़तेह सिंह और माता गुजरी जी की अतुल्य शहादत की याद में आयोजित की गई शहीदी सभा के अंतिम दिन पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका और उन्होंने भोरा साहिब के दर्शन भी किये।
मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों और माता गुजरी जी





















