दुखद: पंजाब इस जिले के एसपी की हुई कुछ इस तरह से मौत
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववर्ता)पंजाब के फरीदकोट के एस.पी. हेडक्वाटर अनिल कुमार की आज अचानक दिल का दौरा पडने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार पता चला है कि हेडक्वार्टर एस.पी. की ड्यूटी दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो रास्ते में जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस डिपार्टमेंट में उनकी मौत के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी मौत पर एच.एस.पी. फरीदकोट ने दुख जताया है।





















