पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में दाखिल
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववर्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हीराबेन ने साल जून महीने में उन्होंने अपना 100 वां जन्मदिन मनाया था। तब पीएम मोदी ने उनके पैर धोए थे और उनसे आशीर्वाद लिया था। हीराबेन का जन्म 18 जून 1923 को हुआ था. इस साल उन्होंने 18 जून को अपने जीवन के 100वें साल में प्रवेश किया था.