
इन्हे दी टी-20 की कमान और यह धाकड बल्लेबाज होगा उपकप्तान
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववर्ता) हार्दिक पंड्या की कप्तानी में बीसीसीआई ने 16 सदस्यी टीम की घोषणा की है। इस टीम में विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को जगह मिली है। ऋषभ पंत टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके साथ ही मुकेश कुमार और शिवम मावी को भी टी20 टीम में जगह मिली है। रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और केएल राहुल इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। सूर्यकुमार यादव को टी20 में टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
टी20 टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर, अर्शदीप सिंह, हर्षल, उमरान मलिक, शिवम मावी , मुकेश कुमार।























