
नववर्ष पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने का प्लान बना रहे है तो यह खबर आपके लिए खास
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववर्ता) नववर्ष मे अब कुछ ही दिन बाकि है और सर्दियों की छुट्टियों मे अगर आप श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने का प्लान बना रहे है तो यह खबर जरूर पढकर जाईये। जानकारी के लिए बतां दे कि जानकारी के मुताबिक 01635 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पैशल ट्रेन 30 दिसम्बर को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 01636 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पैशल ट्रेन 1 जनवरी, 2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात्रि 11.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पैशल ट्रेन मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा ऊधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी।























