
जम्मू में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, चार आतंकवादी ढेर
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववर्ता) जम्मू के सिधरा इलाके में आज सुबह सुरक्षा बलों ने बडी कार्रवाई करते हुए चार आतंकवादी ढेर कर दिये। पता चला है कि सुरक्षाबलो और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने इसे गणतंत्र दिवस से पहले एक ‘‘बड़ी सफलता” बताया। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट सिधरा बाईपास इलाके में तवी पुल के पास घने कोहरे के बीच सुबह करीब साढ़े सात बजे मुठभेड़ शुरू हुई।























