
दर्दनाक हादसा: महिला कांस्टेबल की सडक़ हादसे में मौत
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववर्ता): सडको पर आजकल ट्रक मौत पर बनकर घूम रहे है जिनका कोई समय निश्चित नही है। दर्दनाक हादसे मे आज हरियाणा के अंबाला में सीआईएसएफ में तैनात एक्टिवा सवार महिला कांस्टेबल की सडक़ हादसे में मौत हो गई। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर अंबाला कैंट शास्त्री कॉलोनी कट के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतका की शिनाख्त क्क के शामली के गांव बंत निवासी मिंटो कुमारी के रूप में हुई है। महिला अपने पति प्रदीप कुमार के साथ छुट्टियों के बाद वापस चंडीगढ़ ड्यूटी पर लौट रही थी।





















