
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही जारी
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववर्ता): हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही जारी है। आज सदन में खराब ट्यूबवेल्स बनवाने का मुद्दा भी उठा। किरण चौधरी ने ट्यूबवेल के खर्चे को लेकर सवाल किया। इस पर मंत्री बनवारीलाल ने कहा कि ट्यूबवेल बनवाने के लिए 15000 रुपये देते हैं।
वही डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसी वित्त वर्ष में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास है। वहीं कोसली में बाईपास के लिए दो विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।





















