
गैंगस्टर लॉरेंस को आर्म्स एक्ट के मामले में कोर्ट में किया पेश
कोर्ट ने इतने दिनों का रिमांड
चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववर्ता) आम्र्स एक्ट के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस को आज पुलिस ने पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने उसे 10 दिनों के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। पंजाब पुलिस विभिन्न मामलों में गैंगस्टर लॉरेंस को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। बतां दे कि मोहाली कोर्ट ने सोहाना पुलिस की लॉरेंस की रिमांड वाली एप्लिकेशन को रद कर दिया था। सोहाना थाने के अंतर्गत आती सेक्टर 80 की एक माइक्रोब्रूरी पर फायरिंग की घटना में लॉरेंस का रिमांड मांगा गया था।























