
नववर्ष को लेकर अगर आप भी ‘रॉक गार्डन’ जाने की सोच रहे है तो खबर पढकर जरूर जाये
चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववर्ता): नववर्ष मे अब कुछ ही दिन बाकि है अगर आप चंडीगढ पर्यटक सुखना लेक और रॉक गार्डन जाने का प्लान कर रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि रॉक गार्डन के झरने को बंद कर दिया गया है। क्योकि चंडीगढ प्रशासन ने जी-20 बैठकों की तैयारी शुरू कर दी है। जिसको लेकर रॉक गार्डन फाउंटेन को बंद कर दिया गया है और गाद निकालने का काम किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि चंडीगढ़ को दो जी-20 बैठकों की मेजबानी मिली है। इसमें इंटरनेशनल फाइनेंशियल आर्किटेक्चर की पहली बैठक 30 और 31 जनवरी को होगी, जबकि एग्रीकल्चर ग्रुप की दूसरी बैठक 29 से 31 मार्च को होगी।























