
कोरोनावायरस ने घबराना नही बल्कि लडना है
देश मे पिछले 24 घंटे में आये इतने नये कोरोना मामले
चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववर्ता) देश दुनिया मे कोरोनावायरस को लेकर फिर से लोगो मे डर व दहशत का माहौल है जबकि इस बीमारी से घबराकर नही बल्कि इसका निडरता से मुकाबला कर जीता जा सकता है। जिस तरह से देश ने पहले भी कोरोनावायरस पर जीत हासिल की है और अब भी हम जीतेगेेंं। ताजा आंकडा अनुसार पिछले 24 घंटो में देश मे कोरोना वायरस संक्रमण के 157 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढक़र 4,46,77,459 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,421 रह गई है।.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, मृतक संख्या बढक़र 5,30,696 हो गई है। संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में एक नाम और जोड़ा है।























