ब्रेंकिग न्यूज: चंडीगढ मे फिर आया गैंगरेप का मामला:
एक आरोपी चढा पुलिस के हत्थे
चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववर्ता) चंडीगढ से बडी खबर सामने आ रही है जहां एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसमे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार हिमाचल प्रदेश की एक 26 वर्षीय लडक़ी जिसे सेक्टर 39 के एक मकान में कैद रखा गया था जहां उसका आरोपी गैंगरेप करते थे वह किसी तरह आरोपियों की कैद से भाग कर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दी। पीडि़ता द्वारा पुलिस को मकान की जानकारी दी गई जहां उसे कैद में रखा गया था। वहां रेड कर परविंदर को पकड़ लिया गया। पीडि़ता की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष स्टेटमेंट रिकार्ड करवा दी गई है। आरोपी परविंदर सिंह को कोर्ट में पेश कर बुड़ैल जेल भेज दिया गया है।























